समाजवादी पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली इंडिया हॉकी टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी गाजीपुर के गौरव राजकुमार पाल का उनके गांव करमपुर जाकर बुके, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष पाल का कैथी टोल प्लाजा पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इससे पूर्व समाजवादी पुरोधा पूर्वांचल के गांधी स्वर्गीय रामकरन यादव दादा जी की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया।
सम्मान कार्यक्रम में डा.वीरेंद्र यादव जी विधायक जंगीपुर, ओपी भारती विधायक प्रतिनिधि सैदपुर,जिलाध्यक्ष सपा गोपाल यादव, हीरा यादव प्रमुख सैदपुर, रामधारी यादव,सुदर्शन यादव, सत्येंद्र यादव सत्या, उपाध्यक्ष राहुल यादव, खेदन यादव, प्रदेश सचिव आनंद सिंह, महेंद्र यादव, कमलेश यादव, राजू यादव, गोविंद यादव, भोनू सिंह, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन डा.सीमा यादव, श्रेया सिंह, रीना यादव, अनीता, महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती विभा पाल, सुनील यादव युवा शक्ति, आजाद राय,संजय कनौजिया, गरीब राम, लल्लन राम, कमलेश यादव भानु, पंकज यादव, राजनाथ, छन्नू, सुग्गु, रामशीष, अम्बरीष, श्रीराम, उज्जवल, पंकज, वजीर, दारा, पिंटू पाल, सीता राम पाल, श्याम बहादुर पाल एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।