जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत, आतंकियों को देखते ही गोली मारने का आदेश
आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी पर्यटकों पर आतंकी हमला हो गया जहाँ पर भारी फायरिंग हुई है। सूचना के अनुसार रहा यह एक बड़ा आतंकी हमला था, जिसमें 27 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबालों को आदेश मिला है की आतंकवादियों को देखते ही गोली मार दिया जाये।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के एक समूह पर फायरिंग हुई है। यह पूरी घटना बैसरन घाटी की है। सूचना के अनुसार, घटना बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई। इस हमले में कुछ पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और इलाके की कॉम्बिग की जा रही है।
27 पर्यटकों की मौत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों का आंकड़ा एक दो नहीं बल्कि 27 बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक की मौत की पुष्टि हुई है। बड़ी संख्या में लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। वहीं अब सुरक्षाकर्मी आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब आतंकियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गये हैं।
पर्यटकों के समूह पर हुआ हमला
यह हमला अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में हुआ, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटकों के पसंदीदा स्थान के लिए जाना जाता है। गोलीबारी के बाद, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तेजी से इलाके की घेराबंदी की।आनन फ़ानन में घायल पर्यटकों को तुरंत निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाके को सुरक्षित करने और वहां मौजूद अन्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।सुरक्षा बलों ने इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में अभियान तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पर्यटकों की सुरक्षा है।
पूर्व सी एम ने घटना की किया निंदा
वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं है। कश्मीर में पर्यटकों का स्वागत है।इस घटना ने कश्मीर के प्रमुख पर्यटन केन्द्रों में से एक में सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं, क्योंकि यह स्थान विश्व भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, कुछ ही दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। इन सबके बीच आतंकी हमला एक सोची समझी साजिश मानी जा रही है। वहीं इस वक्त अमेरिका के उपराष्ट्रपति भारत में हैं, ऐसे में पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
घटना के बाद इलाके को खाली करा लिया गया है। इसके साथ ही अब पर्यटक वापस भी लौट रहे हैं।