Type Here to Get Search Results !

प्रदेश महामंत्री बनर्जी लाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

प्रदेश महामंत्री बनर्जी लाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को व्यापारियों ने जिले की समस्याओं से कराया रूबरू

भाजपा सरकार में व्यापारी हैं पूरी तरह से सुरक्षित: बनवारी लाल 

संतकबीरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री बनर्जी लाल अग्रहरि के नेतृत्व में जिले के व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने मऊ प्रस्थान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का सरैया बाईपास पर जोरदार स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए। व्यापारियों ने खुदरा व्यापार पर थोपे जा रहे अनावश्यक टैक्स को सरकार से समाप्त करने की मांग उठाई। 

 प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल दोपहर 3:00 बजे के करीब सरैया बाईपास स्थित होटल देव इंटरनेशनल में पहुंचे। जहां प्रदेश महामंत्री बनर्जी लाल अग्रहरि और जिलाध्यक्ष कपीश चंद्र अग्रहरी की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारियों ने फूलमाला पहनकर और अंग वस्त्र प्रदान कर जोरदार तरीके से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने व्यापारी नेताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक भी की। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के दौरान व्यापारियों से उनकी समस्याओं पर जानकारी हासिल की। इस दौरान व्यापारियों ने खुदरा व्यापार में सरकार द्वारा लगाई जा रहे अनावश्यक टैक्स को समाप्त करने और व्यापारियों को मुआवजा में तत्काल भुगतान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उनकी इन समस्याओं को केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में व्यापारी पूरी तरह से सुरक्षित है। सरकार ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के वसूले जाने वाले गुंडा टैक्सों को और चुंगियों को पूरी तरीके से समाप्त कर दिया है। इससे व्यापारी खुले वातावरण में सुरक्षित और निडर होकर व्यापार कर रहे हैं। ई ट्रेडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। हमने सरकार से भी ई ट्रेडिंग को समाप्त करने की भी मांग की है। क्योंकि ई ट्रेडिंग से व्यापारियों को खुदरा व्यापार करने में तमाम तरह की समस्याएं होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कपीश अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, सुनील कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता उर्फ सिपाही, गुड्डू सिंह, मदन नारायण गुप्ता, विनोद अग्रहरि, मार्तंड सिंह उर्फ कक्कू, बीनू सिंह, गौरव अग्रहरि, संजय, सुरेश कुमार मद्धेशिया आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad