उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में खोखला साबित हो रहा है।योगी सरकार द्वारा विश्व प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ चित्रकूट के महर्षि वाल्मीकि आश्रम का करीब 18 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है।जिसमे पर्यटन विभाग द्वारा जमकर धांधली की जा रही हैं। आश्रम में 20 लाख की लागत से लगाई गई रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति में एक साल में ही बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई है।धांधली को छिपाने के लिए कार्यदाई संस्था मूर्ति की लीपा पोती में जुटी हुई हैं। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति में आई दरारों से पर्यटन विभाग के कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत भरत दास महाराज ने पर्यटन विभाग पर आश्रम के सुंदरीकरण के लिए शासन से मिले बजट का बंदरबाट करने का गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि आश्रम में एक साल पहले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की लगाई गई अष्टधातु की मूर्ति में बड़ी बड़ी दरारें पड़ जाने से गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। अपनी खामियों को छिपाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा मूर्ति में लीपा पोती की जा रही है।उन्होंने कहा कि वह जल्द से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में कराए गए पर्यटन विकास के कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग करेंगे।साथ ही धांधली करने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे। वही बगरेही ग्राम प्रधान केदार नाथ यादव ने भी पर्यटन और वन विभाग पर वाल्मीकि आश्रम के सुंदरी कारण में जमकर धांधली कर शासन से मिले धन का बंदरबाट करने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
महर्षि बाल्मीकि आश्रम में जमकर लूट,उठ रहा सवाल
Wednesday, October 02, 2024
0