Type Here to Get Search Results !

तीन मंजिला मकान गिरा, मलबे में दब कर परिवार के छः लोगों की दर्दनाक मौत

तीन मंजिला मकान गिरा, मलबे में दब कर परिवार के छः लोगों की दर्दनाक मौत 



मेरठ स्थित लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया है । बारिश के कारण जर्जर कच्चा मकान ढह गया है। मकान गिरने के कारण पूरा परिवार अंदर मलबे में दब गया। सूचना मिलने पर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुँच गई । राहत और बचाब कार्य शुरू किया गया । इस दौरान एक शख्स और एक बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया । अभी भी आठ से ज्यादा लोग मलबे में दबे हुए हैं । मौके पर स्थानीय पुलिस और बचाव टीमें पहुंची है। कमिश्नर , एडीजी ,एसएसपी ,एसपी सिटी ने हालात का जायज़ा लिया।

डेढ़ घंटे बाद तीन लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है और सभी को अस्पताल पहुंचाया। 


मकान 50 साल की बुजुर्ग महिला नफो का है। 

मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते हैं। पूरा ही परिवार मलबे में दबा है। इसी मकान में परिवार डेयरी कारोबार चलाता है। नीचे की मंजिल में भैंसे बंधी रहती हैं जहां डेयरी चलती है। अचानक मकान गिरने से भैंसे भी मलबे में दबी हुई हैं। 

सूचना पर मौके पर फायर सर्विस की टीम मौके पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया है । वहीं शहर का पुराना इलाका और घनी आबादी का क्षेत्र होने के कारण जेसीबी अंदर नहीं जा पा रही है। इसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। 


अभी तक की अपडेट........

जाकिर कालोनी में तीन मंजिला मकान गिरने का मामला। छह लोगों की मौत। मरने वालो में साजिद (40) पुत्र अलाउद्दीन, साकिब (20) पुत्र साजिद, सानिया (15) पुत्री साजिद, रीजा (7) पुत्री साजिद, सिमरा (डेढ़ साल) पुत्री शहजाद, नफीसा (63) उर्फ नफ्फो पत्नी अलाउद्दीन। कई लोगों की हालत गंभीर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad