सीसीटीवी कैमरा लगाते समय हो गया बड़ा हादसा, तीन कर्मचारी आये करंट की चपेट में:हालत गंभीर
एचयूआरएल खाद कारखाने के बाहर 33 हजार वोल्ट लाइन के पोल पर सीसीटीवी कैमरा लगाते समय करंट से तीन कर्मचारी झुलसे। इनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी कर्मचारी इटावा जिले के निवासी हैं।
दिल्ली की एट्रोनिक कंपनी द्वारा सुरक्षा कार्य के तहत ये कर्मचारी कैमरे लगा रहे थे। हादसा तब हुआ जब 33 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर कैमरा लगाने के दौरान अचानक करंट फैल गया, जिससे गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने आया है।
ख़बर अपडेट की जा रही है........



