Type Here to Get Search Results !

स्कूल टीचर पर लगा बैड टच का आरोप

 कौशांबी के सरकारी स्कूल में टीचर पर कई छात्राओं ने लगाया बैड टच का आरोप, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी



 कौशांबी ज़िले में सरकारी स्कूल के टीचर का हैरत कर देने वाला मामला सामने आया है। संस्कृत के टीचर पर छात्राओं ने बैड टच का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज आगे की कार्यवाही में जुटी है।

 सैनी कोतवाली में छात्राओं के परिजनों ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके बच्चे प्राथमिक विधायलय में पढ़ते है। बच्चों ने बताया की संस्कृत के टीचर राजेश कुमार उनके साथ अश्लील हरक़त करते है, और बैड टच करते है। टीचर किसी एक छात्रा के साथ नही, बल्कि कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकत करता है। 

छात्राओं ने इसकी शिकायत पहले हिम्मत कर महिला टीचरों से की, फिर घर जा कर माता-पिता को बैड टच के बारे में बता कर स्कूल जाने से इनकार कर दिया। जानकारी मिलने पर माता-पिता के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। उन्होंने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी और सैनी पुलिस से की, तहरीर के आधार पर सैनी पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ABSA नीरज उमराव प्राथमिक विद्यालय पहुचे। और उन्होंने टीचरों और छात्राओं व अभिभावकों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। और विभागीय कार्यवाही के लिए आख्या बना कर BSA को भेज दिया है।

आरोपी टीचर राजेश कुमार ने बैड टच को साजिश बताया। उनका कहना था क्लास 5 के अलावा किसी भी क्लास में मेरे बारे में पूछ लीजिए, ऐसा कुछ भी नही है। हम संस्कृत नही पढ़ाते है। यहां पर मेरा दूसरा सब्जेक्ट है। बच्चों को सिखाया पढ़ाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad