बलिया में सरकार के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन
देश में कुछ महीना पहले लोकसभा चुनाव हुआ। जिसमें बीजेपी को यूपी में बड़ा झटका लगा था।वहीं 10 सीटों पर उप चुनाव होना है। बात करें बलिया की तो सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।
देश भर में कुछ ही महीना पहले लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ था। तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। 10 सीटों पर उप चुनाव होना है।लेकिन देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अंगड़ाई लेना शुरू कर दिया है।बलिया शहर से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जाते हुए इस भींड़ को जरा गौर से देखिए। यह चुनावी लोग नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में पहुंच रहे हैं।घोसी सांसद राजीव राय ने सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की तो सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने जमकर विरोध जताया। सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने यहां तक कह दिया कि सरकार हर मुद्दा पर विफल है, 10 सीटों के उप में इंडी एलायंस की जीत होगी। और 2027 में भी समाजवादी पार्टी सरकार बनायेगी।