देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा में उठे जमीनी मुद्दे
बस्ती । देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा शनिवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र से बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने दसिया में हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया कहा कि यह यात्रा समाजवादी पार्टी के संदेश को लोगों के दिलों तक पहुंचा रही है साईकिल यात्रा के दौरान सभाओं में मंहगाई, बेरोजगारी गरीबी उत्पीड़न और भाजपा सरकार के मनमानी के मुद्दे प्रमुखता से उठाये जा रहे हैं साईकिल यात्रा में शामिल बस्ती सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जिस प्रकार से लोग साईकिल यात्रा में शामिल हो रहे हैं उससे तय है कि आगामी 2024 के लोकसभा के चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संकल्पों को मतदाता पूरा करेेंगे भाजपा के जन विरोधी नीतियों और नफरत फैलाने की साजिशों को अब लोग पहचान गये हैं।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रयागराज से शुरू हुई देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा का स्थान स्थान पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गौरा और हरदिया मानिकचंद सिविल लाइन्स में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी अतुल चौधरी कविन्द्र जावेद पिण्डारी मो0 स्वालेह तिलकराम चौधरी आदि ने कहा कि भाजपा के कुनीतियों से समाज का हर वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है जनता आने वाले चुनावोें में भाजपा को करारी शिकस्त देने का मन बना चुकी है और भाजपा के अहंकार को मतदाता आईना दिखायेंगे सपा नेताओं कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने साईकिल यात्रियों का हौसला बढाया साईकिल यात्रा का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विजय विक्रम आर्य मो0 सलीम अरविन्द सोनकर अशोक चौधरी शैलेन्द्र दूबे भोला पाण्डेय मनोज पाण्डेय अमरेन्द्र यादव प्रेमचन्द चौधरी विजय प्रजापति महेन्द्र चौधरी रजवन्त यादव कुणाल मिश्र इन्द्रजीत यादव संदीप राजभर रजनीश यादव प्रशान्त यादव लोकेश यादव मो. सलीम मो. शाहिर युनूस आलम संदीप चौधरी शिवेन्द्र चौधरी राजकुमार पाण्डेय सुशील यादव रामशव्द यादव प्रमोद यादव जर्सी यादव लोकेश यादव अखिलेश यादव राम सनेही यादव कल्लू मोदनवाल जितेन्द्र यादव राघवेन्द्र सिंह राम प्रकाश चौधरी हनुमान चौधरी सुनील चौधरी के साथ ही साईकिल यात्रा में अभिषेक यादव के साथ चल रहे अखिलेश गुप्ता राघवेन्द्र यादव जयसिंह प्रताप यादव अविनाश विद्यार्थी राकेश शर्मा प्रिन्स सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक शामिल रहे।