Type Here to Get Search Results !

मंडलायुक्त बस्ती मण्डल व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती रेंज द्वारा जनपद बस्ती के रुधौली तहसील में मामलों का कराया गया सम्पूर्ण समाधान

 धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय                                                                                                                                मंडलायुक्त बस्ती मण्डल व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती रेंज द्वारा जनपद बस्ती के रुधौली तहसील में मामलों का कराया गया सम्पूर्ण समाधान 

 बस्ती।आज दिनाँक-16.09.2023 को तहसील समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती की संयुक्त अध्यक्षता में जनपद बस्ती के रुधौली तहसील में जनसुनवाई की गयी। 

रुधौली तहसील पर आए हर एक फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनवाई कर निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गये। महोदय ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखते हुए समयान्तर्गत निस्तारण ​सुनिश्चित कराएं। महोदय द्वारा कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले। सभी अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करें । 

राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । इस अवसर पर एसडीएम रुधौली, तहसीलदार रुधौली व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad