ब्रेकिंग
दहेज में अंगूठी माला नहीं मिलने से आधे रास्ते से दुल्हन को दूल्हे ने किया वापस।
आजमगढ़ से एक अजब गजब मामला सामने आया है। मामला एक शादी का है। वैसे तो शादियों में फूफा और जीजा के रूठने की चर्चाएं सबके जुबान पर होती हैं। लेकिन आजमगढ़ से एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां पर एक दूल्हा ही रूठ गया। मामला कुछ ऐसा था कि लड़की वालों ने अपनी लड़की को सारे साजो सामान तो दिए लेकिन दूल्हे को अंगूठी देना भूल गए। बस इसी बात से नाराज दूल्हे ने लड़की को आधे रास्ते से ही वापस कर दिया।
लड़की वालों ने दूल्हे को कई घंटों तक बनाये रहे बंधक।
जब इस बात की खबर लड़की वालों को हुई तो उन्होंने दूल्हे को बंधक बना लिया। आपको बता दें कि दरवाजे पर रखे सारे सामान को लड़के वालों ने लेने से मना कर दिया। इस पर एक पंचायत बुलाई गई और इस पंचायत का भी कोई नतीजा नहीं निकला फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए दूल्हे के साथ साथ लड़की वालों को भी थाने तलब किया।