विजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
भारत संत और त्यागियों का देश है- राज्य सूचना आयुक्त सुभाष सिंह
सैकड़ों महापुरुषों ने जन्म लिया उनमें से एक स्वामी विवेकानंद जी है, उन्होंने कहा कि यह देश संत और त्यागियों का देश है। अपने सम्बोधन मे मुख्यातिथि ने कहा कि भारत पहले से महापुरुषों की धरती रही है। यहां पर अनंत काल से महापुरुष जन्म लेते रहे हैं।
अमेरिका के शिकागो में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले, रामकृष्ण मिशन की स्थापना करने वाले और युवाओं के लिए प्रेरणा कहे जाने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती संतकबीरनगर मे धूमधाम से मनाई गयी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बनियाबारी स्थित एक निजी मैरेज हॉल मे आरएसएस द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जी की जयंती कार्यक्रम मे बतौर मुख्यतिथि के रूप मे पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त सुभाष सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्वांचल के जाने माने चिकित्सक तथा शंभू नाथ मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ चित्रसेन श्रीवास्तव का संघ के जिम्मेदारों ने दोनो अतिथियों को बुके भेंटकर और अंगवस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह महेंद्र नारायण ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रचारक राजीव नयन के अलावा निर्मल, डॉ राम गोपाल, नित्यानंद, भाष्कर मणि त्रिपाठी, महेंद्र नारायण, दुर्गविजय, शैलेश, , शाशिकेश, सौरभ जायसवाल, शुभम राय, रत्नेश मिश्रा, सिंटू पाठक पियूष, शेखर सिंह, अनुराग सिंह, योगेंद्र निशाद, अनुभव शुक्ला, विशाल श्रीवास्तव ,नवीन त्रिपाठी ,हरि माधव यादव समेत संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव के साथ तमाम भाजपाई उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला प्रचारक राजीव नयन ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए ओजस्वी भाषण से ही पश्चिमी सभ्यता के लोग भारतीय धर्म और संस्कृति की तरफ आकर्षित हुए थे। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। हिंदू धर्म और आध्यात्म की आधुनिक और प्रेरणादायी व्याख्या करने में स्वामी विवेकानंद का अहम योगदान है। उन्होंने स्वयंसेवकों से स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए गए सिद्धांतों का अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह भारत 2023 की का भारत है यहां के युवाओं ने मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लिया हुआ है जो जिस भाषा में समझेगा उसे उस भाषा में समझाने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राज्य सूचना आयुक्त सुभाष सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सैकड़ों महापुरुषों ने जन्म लिया उनमें से एक स्वामी विवेकानंद जी है, उन्होंने कहा कि यह देश संत और त्यागियों का देश है। अपने सम्बोधन मे मुख्यातिथि ने कहा कि भारत पहले से महापुरुषों की धरती रही है। यहां पर अनंत काल से महापुरुष जन्म लेते रहे हैं। लाखों सालों से भारत की सभ्यता को बदलने की कोशिश की जा रही है, मगर यहां की सभ्यता नहीं बदलती क्योंकि हमारे पास आध्यात्म है।