Type Here to Get Search Results !

भारत के सभी नागरिक स्वयं को एक सूत्र में पिरोकर निर्माण कर रहे हैं एक सुंदर सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र - जय चौबे

भारत के सभी नागरिक स्वयं को एक सूत्र में पिरोकर निर्माण कर रहे हैं एक सुंदर सशक्त  एवं समृद्ध  राष्ट्र - जय चौबे 

 

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में 76वां गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमो से मंत्र मुग्ध मुख्य अतिथि

एमडी शिखा चतुर्वेदी ने सभी को दी शुभकामनाएं कहा आज का दिन बेहद खास

बस्ती । राजन इंटरनेशनल एकेडमी में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि खलीलाबाद संत कबीर नगर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी "जय चौबे" ने ध्वजारोहण करने के बाद छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लम्बे संघर्ष, बलिदान के बाद देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को देश ने लिखित संविधान अंगीकार किया। 76 वां गणतंत्र देश के लिये महत्वपूर्ण है। देश कई मोर्चो पर प्रगति की ओर है। अमर सेनानियों के संकल्पों को पूरा करना हम सबका दायित्व है, तत्पश्चात मुख्य अतिथि, कार्यकारी निदेशक संजीव पांडे एवं प्रिंसिपल सानू एंटोनी द्वारा मां सरस्वती एवं शिक्षा जगत के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

एमडी शिखा चतुर्वेदी ने समस्त बच्चों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा 26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि यह दिन भारतीयों को गणतंत्र होने की याद दिलाता है। इतिहास के पन्नों में 26 जनवरी को इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। भारत में हर साल दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर प्रसन्नचित हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे ने छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यकारी निदेशक संजीव पांडे ने छात्रों को गणतंत्र के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि भारतीय गणतंत्र की विकास यात्रा चुनौतियों के बीच निरन्तर जारी है।

एकेडमी के प्रिंसिपल सानू एंटनी ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए 26 जनवरी की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन बी.एड विभागाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया, कार्यक्रम में इस दौरान पुनिता पाण्डेय, राम स्वरूप यादव, सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव,अन्नू, सुष्मिता मन्ना, सुष्मिता पाण्डेय, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय, जानवी शुक्ला, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, आकृति पाण्डेय, तहजीब फातिमा, अर्चना पटेल, अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, कोमल गुप्ता, आशीष कसौधन, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, सिमरन गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, अभिरामी, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, अमित मिश्रा, राम स्वरूप यादव, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, किरण के विस्टन, ज्वैल थॉमस,शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad