108 ईएमटीएस एवं 102 एमसीएस एम्बुलेंस सेवाओं हेतु भर्ती प्रक्रिया कल से शुरू
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में 102 एवं 108 एंबुलेंस के ईएमटी और चालक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया कल 27 जनवरी 2025 शुरू हो रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 27 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक चलेगी। यह भर्ती प्रक्रिया प्रक्रिया सीधी भर्ती के माध्यम से सक्षात्कार द्वारा की जायेगी। इस भर्ती के अंतर्गत पायलट (एम्बुलेंस ड्राइवर) एंबुलेंस के संचालन के लिए कुशल चालकों की भी भर्ती की जाएगी। ये चालक एंबुलेंस को प्रभावी रूप से और सुरक्षित तरीके से संचालित करेंगे, विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित गति से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए। चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन और संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं में पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसके लिए न्यूनतम 8वीं पास | ड्राइविंग लाइसेंस (एलएमवी / कमर्शियल / एचएमवी) अनिवार्य, न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव | आयु सीमा 21-35 वर्ष जो कि 27 व 28 जनवरी 2025 को समयः सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, वाल्टरगंज, बस्ती में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं तथा ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन)जो आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे और उन्हें सुरक्षित रूप से अस्पताल तक पहुंचाने में सहायता करेंगे। इन अभ्यर्थियों के लिए इंटरमीडिएट बायोलॉजी के साथ किसी भी विषय में स्नातक /एएनएम / जीएनएम / पीटीटी / बीफार्मा / अथवा 2 से 3 वर्षीय हेल्थकेयर से सम्बंधित डिप्लोमा / डिग्री | आयु सीमा 21-35 वर्ष होना अनिवार्य है और 29 व 30 जनवरी 2025 को समयः सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, वाल्टरगंज, बस्ती में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह भर्ती 108 ईएमटीएस एवं 102 एमसीएस एम्बुलेंस सेवाओं हेतु निजी संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी ज़िलों के लिए है।उपरोक्त पदों पर भर्ती अनुबंधित निजी संस्था की ओर से की जा रही है | इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक व अन्य सम्बंधित कागज़ातों (ओरिजिनल और फोटोकॉपी दोनों) एवं पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ उपरोक्त पते पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं | सभी नियुक्तियां संस्था के मानव संसाधन नियमावली के अनुसार ही की जाएंगी|