फर्जी लोन के दबाव के चलते पति ने कर लिया आत्महत्या : पत्नी लग रही है पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के ऑफिसों का चक्कर
सहारनपुर लोन दिलाने के नाम पर महिला के साथ हुई धोखाधड़ी फर्जी तरीके से साईन करा कर महिला के नाम से लिया गया 10 लाख का लोन, फर्जी लोन के दबाव के चलते पीड़ित महिला के पति ने सुसाइड नोट लिख की आत्महत्या, सहारनपुर इंडियन ओवरसीज बेंक शाखा से कराया गया था फर्जी दस्तावेजों पर साइन करा कर लोन, आपको बता दें पूरा मामला सहारनपुर थाना कोतवाली किशनपुर का है जहां की एक पीड़ित महिला ने आज क्रांतिकारी महिला संगठन की पदाधिकारी कार्यकर्ता महिलाओं के साथ सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई है कलेक्ट्रेट पहुंची क्रांतिकारी महिला संगठन की अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला के साथ उसी के पति के दोस्तों ने धोखाधड़ी कर लोन दिलाने के नाम पर कागजों पर दस्तखत कराये थे इसके बाद लोन न होने की बात कही गई थी, इसके बाद कुछ समय बीतने पर महिला को बैंक से लोन के संबंध में कॉल आती है कॉल आने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा होता है जब महिला और महिला के पति को 10 लाख के लोन की बात पता चलती है तो वह उन लोगों से बात करते हैं जिन्होंने उनके कागजात पर साइन कराए थे लेकिन उनके द्वारा भी कोई उचित और सही जवाब न देने के चलते पीड़ित महिला के पति ने लोन के दबाव के चलते सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद अब तक पीड़ित महिला लगातार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते आज महिला संगठन की पदाधिकारी कार्य करता महिलाओं ने सहारनपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शन करते हुए महिला की साथ इंसाफ की गुहार लगाई है और सिटी मजिस्ट्रेट के नाम एक ज्ञापन सोपा है जिसमें उन्होंने बैंक के द्वारा जालसाजी कर महिला के नाम पर 10 लख रुपए का लोन देने की बात में उचित जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।