Type Here to Get Search Results !

कैबिनेट मंत्री का छलका दर्द,गठबंधन पर कही बड़ी बात

 कैबिनेट मंत्री ने कहीं बड़ी बात, गठबंधन वाले छुरी लेकर एक दूसरे के कत्ल को रहते हैं तैयार



 चंदौली जनपद के सकलडीहा के निवासी व उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गुरुवार को अपने गांव के बहुरहिया काली माता मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे, दर्शन पूजन करने के उपरांत मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में सपा एवं कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जनता के नकारे हुए लोग हैं और छुरी लेकर हमेशा तैयार रहते हैं, मौका मिलने पर एक दूसरे का कत्ल करने से भी बाज नहि आते हैं। जनता को गुमराह करने वालों से पर्दा अब उठ गया है।

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव की दसों सीटे भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यशैली से जीत रही है।

 वहीं कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस के जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र तथा हरियाणा में सत्ता तंत्र के विजय के आरोप पर कहा कि जनता का हम तहे दिल से आभार जताते हैं कि जहां जम्मू में भाजपा की जीत हुई और कश्मीर में वोट प्रतिशत बढ़ा है यह हमारे लिए जीत से कम नहीं है जबकि हरियाणा में जनता ने लोक सभा के चुनाव से सबक लेते हुए अपार समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री जी के नीतियों की स्वीकार्यता बढ़ी है।इससे विपक्षी बौखलाए हुए है। जनता को गुमराह करने,झूठ बोलते वालों से पर्दा उठा है आने वाले यूपी के उप चुनाव में जीत के बाद महाराष्ट्र एवं झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

 उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रत्येक नवरात्र में अपने गांव के बहुरहिया माता मंदिर में पहुंचकर विधिवत दर्शन पूजन करते हैं।

 इस बार भी सकलडीहा कस्बा के बहुरहिया माता मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। कैबिनेट मंत्री के आगमन की जानकारी के बाद लोग अपनी समस्याओं को भी लेकर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने उनकी समस्याओं को भी सुना।

इस अवसर पर अरविंद राजभर, दीनबंधु राजभर,रतिंदर राजभर,ग्राम प्रधान बरठी संतोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad