मौलवी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप।
महिला से अश्लील हरकत करने का भी आरोप।
बरेसर थाना क्षेत्र के माटा गांव का मामला।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन मे जुटी।
बलिया की महिला ने मौलवी पर लगाया आरोप।
शैतानी साया भगाने के नाम पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप।
धारा 295 ए,509,506,उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3,5(1) के तहत केस दर्ज।
-खबर गाजीपुर से है।जहां धर्म परिवर्तन के लिये दबाव बनाने का एक मामला सामने आया है।गाजीपुर मे एक मौलवी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा है।मौलवी पर एक महिला से अश्लील हरकत करने और धर्म परिवर्तन के लिये महिला पर दबाव बनाने का आरोप लगा है।मामला बरेसर थाना क्षेत्र के माटा गांव का है।महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।बलिया की रहने वाली महिला ने मौलवी पर ये गम्भीर आरोप लगाये हैं।महिला का आरोप है कि शैतानी साया भगाने के नाम पर मौलवी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।फिलहाल पुलिस ने मौलवी के खिलाफ धारा 295 ए,509,506 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3,5(1) के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।बताया जा रहा है की गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के माटा गांव मे मौलवी शान अहमद झाड़ फूंक करता है।मौलवी शान अहमद माटा गांव मे ही दरबार चलाता है।जहां बीमार लोग झाड़ फूंक के लिये आते है।बताया जा रहा है की पीड़ित महिला के परिवार वाले भी मौलवी शान अहमद के दरबार मे आते रहे हैं।महिला के परिवार वालो पर मौलवी का खासा प्रभाव था।मौलवी भी महिला के परिवार मे बलिया आता जाता रहा है।इसी दौरान उसने महिला पर शैतान का साया होने का दावा किया।मौलवी ने शैतान भगाने के नाम पर महिला को माटा गांव मे दरबार मे बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।आरोप है कि मौलवी ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश के साथ ही उस प्र धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले तफ्तीश मे जुटी हुई है,जबकि मौलवी गांव से फरार है।