Type Here to Get Search Results !

पकड़ा गया दूसरा खूंखार तेंदुआ, आधा दर्जन लोगों का कर चुका था शिकार

पकड़ा गया दूसरा खूंखार तेंदुआ, आधा दर्जन लोगों का कर चुका था शिकार 

बहराइच के सुजौली में पकड़ा गया दूसरा तेंदुआ, रिहाइसी इलाके में था आतंक, अब तक आधा दर्जन ग्रामीणों व कई मवेशियों का कर चुका था शिकार

जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के आबादी से वन विभाग ने इस महीने दूसरे तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। वन विभाग की इस कार्यवाही से लोगों ने राहत की सांस ली है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के अयोध्या पुरवा गांव में तेंदुए के हमले में कई लोगों के घायल होने व कई मवेशियों के शिकार होने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी बी शिव शंकर के निर्देश पर वन महकमा एक्टिव मोड पर आया गया और पिछले 20 दिनों में दूसरे तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। बतादें कि तेंदुए को पकड़ने के लिए दो दिन पहले अयोध्या पुरवा गांव में पिंजरा लगाया गया था जिसमें बीती रात करीब 1 बजे तेंदुआ फंस गया। वन विभाग की टीम ने रात को ही रेंजर रोहित कुमार के नेतृत्व में पिंजरे को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर रेंज कार्यलय सुजौली ले गए जहां से अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की बात कही गयी है। बतादें कि तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad