लखनऊ में 3 मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिरी : बेसमेंट में काम चल रहा था, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
लखनऊ से शनिवार शाम में बड़ा हादसा सामने आया है आपको बता दें की ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई।सूचना है की घटना के वक्त बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। करीब 10 लोगों के अंदर फंसे होने की जानकारी मिल रही है
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस बीच, फायर बिग्रेड और पुलिस मोके पर पहुँच गई है।हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस बीच, फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई।
घटना के बाद से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें कई मजदूर जमीन पर घायल पड़े हुए नजर आ रहे हैं।चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है। एक युवक की मौत की सूचना भी आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में कई कंपनियों का गोदाम बना हुआ था। शनिवार को बेसमेंट में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक इमारत टेढी हुई, जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।
ख़बर अपडेट की जा रही है.........