Type Here to Get Search Results !

अखिलेश यादव ने आरती का किया सम्मान, दिया लैपटॉप



    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में सीबीएसई परीक्षा 2024 की 12वीं के परीक्षा परिणाम में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आरती यादव को लैपटॉप देकर बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की।

   आरती यादव रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंदिरा नगर लखनऊ में कॉमर्स की छात्रा रही है। छात्रा के पिता लालू सिंह यादव भी इस मौके पर उपस्थित रहे। वे बाटी-चोखा की दुकान चलाते है।

   आरती यादव ने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडीज एजूकेशन और एकाउंटिंग में 100 में 98 और आईपी में 100 में 99 अंक हासिल किये हैं।

    इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी सहित समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव एवं संग्राम सिंह तथा महातिम सिंह यादव भी मौजूद रहे।                      

                       

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad