रिपोर्टर:- नवीन प्रकाश मिश्र
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाह
महाराजगंज।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दे कि नेपाल से भारत को जोड़ने वाली सीमा खुली होने की वजह से यहां से लगातार घुसपैठ की आंशका बनी रहती है, यही वजह है कि महराजगंज जिले से लगी सोनौली सीमा पर चप्पे चप्पे पर पुलिस और एस एस बी के जवान तैनात कर दिए गए है। सीमा पर सीसीटीवी और सादे लिवास में भी जवान जाने वालों पर नजर रख रहे है। महराजगंज जनपद से सटे इंडो नेपाल सीमा के सभी थानो को अलर्ट के साथ पुलिस ने पेट्रोलिंग बढा दी है भरत से नेपाल जाने वालों या नेपाल से भारत आने वाले हर एक व्यक्ति और गाडियों की सघनता के साथ तलाशी ली जा रही है
महराजगंज जिले से लगी भारत नेपाल सीमा पर सीमा पार से आने वालो की गहनता से जांच की जा रही है। सीमा पर एस एस बी जवान लगातार गश्त कर रहे है। बीते दिनों नेपाल से आतंकी गतिविधिओ और मादक पदार्थो के बडे मामले सामने आने के बाद अब भारतीय सुरक्षा एजेसियां कोई चूक नही चाहती है इसके लिए अब सीमा पर जवान सीसीटीवी और खुफिया टीम के जरिए सीमा पार से आने वालो पर नजर रख रहे हैं। देश विरोधी गतिविधियों को कैसे रोका जाए इसको लेकर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक खाका तैयार किया है। सोनौली सीमा पर ही नही बल्कि जिले से लगी पूरे सीमा पर चौकसी तेज कर दी गई है।