Type Here to Get Search Results !

भाजपा ने रोका विकास का पहिया -अखिलेश यादव

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।



    अखिलेश यादव ने महारानी अवंती बाई के पराक्रम का स्मरण करते हुए कहा कि जब 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी फूटी थी तब अंवतीबाई लोधी जी ने 4000 की फौज के साथ मांडला में ब्रिटिश फौज को षिकस्त दी थी। वे रामगढ़ मध्य प्रदेश की रानी थी। उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधान भवन के समक्ष स्थित महारानी अवंती बाई की विशाल प्रतिमा के सामने भाजपा दफ्तर इतना छोटा दिखता है जैसे अस्तित्वहीन हो।

  अखिलेश यादव ने कहा कि लोधी समाज पीडीए परिवार का अंग है। लोधी समाज का समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान है। कार्यक्रम में शामिल लोधी समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि 2027 में वे एकजुट होकर श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

  अखिलेश यादव ने डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा पीडीए के सामने टिक नहीं सकती है। समाजवादी पार्टी के साथ जनता जनार्दन है। भाजपा से किसी का भला नहीं होने वाला है। भाजपा सरकार में विकास अवरूद्ध है और समाज का हर वर्ग परेशान है।

   अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पांचवी अर्थव्यवस्था  का दावा करती है तो नौकरियां क्यों नहीं है? किसान की हालत क्यों खराब है? जब देश का किसान आत्महत्या कर रहा है तो देश कैसे खुशहाल हो सकता है? किसानों की फसलों का लागत मूल्य दोगुना करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) क्यों नहीं दे पा रही है? नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। बेरोजगारी में निरंतर वृद्धि होती जा रही है। छात्र, नौजवान रोजी-रोटी के लिए परेषान है। भारत बड़ा देष है पर हम कहां खड़े हैं?

  अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सबके साथ न्याय होगा। रफ्तार से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, इसलिए समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया जिसमें लड़ाकू जहाज और सेना के माल वाहक विमान भी उतर चुके हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में समाजवादी सरकार ने बड़े काम किए थे उसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। समाजवादी सरकार में गंभीर बीमारियों हार्ट, लीवर, किडनी, कैंसर के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई थी।

   अखिलेश यादव ने साहस और शौर्य की प्रतीक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर विधानभवन के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  

    आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में महारानी अवंती बाई लोधी के वंषज लोधी समाज के जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों कार्यक्रम में मौजूद रहे।

    इनके अतिरिक्त राहुल लोधी विधायक हरचंदपुर रायबरेली, डॉ0 मुकेश वर्मा विधायक, सुन्दर लाल लोधी पूर्व विधायक, हरीश लोधी पूर्व प्रत्याशी डिबाई, अभिलाख सिंह लोधी पूर्व प्रमुख भोगांव, श्री राजीव राय सांसद, रोशन लाल वर्मा पूर्व विधायक, उर्मिला राजपूत पूर्व विधायक, अवधेश कुमार वर्मा पूर्व विधायक सहित फख्रूल हसन चांद, डॉ0 राम प्रकाश राजपूत, यषवीर लोधी, शैलेन्द्र लोधी, राम सेवक पहलवान, बादल यादव, गोकुल प्रधान, वीर सिंह प्रधान, नरेश लोधी नीरज लोधी, ज्ञान प्रकाश, पिंटू प्रमुख, हाजी अख्तर, मनीष यादव, श्रीमती राखी लोधी राठ हमीरपुर, कुंवर देवेन्द्र सिंह लोधी एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय क्रांति पार्टी, राम शंकर लोधी कन्नौज, कमल वर्मा मैनपुरी, वीरेन्द्र शास्त्री कन्नौज आदि मौजूद रहे।

          

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad