भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा द्वारा आज जिला चिकित्सालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएस दुबे के हाथों हरी झंडी दिखाकर चिकित्सा सेवा के लिए एंबुलेंस वैन रवाना किया गया सर्वप्रथम डॉ पी एन सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को बैच लगाया गया और महेंद्र सिंह द्वारा भारत विकास परिषद का पटका पहनाया गया और प्रांतीय उपाध्यक्ष पर्यावरण डॉक्टर डीके गुप्ता तथा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सचिन डॉक्टर कृष्ण कुमार और कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहां भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा द्वारा चिकित्सा सेवा में संलग्न की गई एम्बुलेंस कांवरियों की सहायता के लिए जिला चिकित्सालय के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सेवा देगी साथ ही भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के विगत प्रयासों को सराहा गया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एल्बेंडाजोल दवा और आयरन टेबलेट को जरूरतमंदों को खिलाने के लिए कैंपेन चलकर कार्य करते हुए नेतृत्व देने को कहा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया चिकित्सा सेवा में संलग्न एंबुलेंस में मेडिकल स्टाफ अपेक्षित दवाएं और मेडिकल इक्विपमेंट मौजूद हैं जिससे जरूरतमंद कांवरियों को सहायता मिल सकेगी प्रांत उपाध्यक्ष पर्यावरण डॉक्टर डीके गुप्ता ने भारत विकास परिषद का मूल उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है। इस विकास में सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक, राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक सभी प्रकार का विकास समाहित है। इस हेतु परिषद् सम्पन्न वर्ग को समाज के कार्य के लिए प्रेरित कर सेवा एवं संस्कार द्वारा निर्धन लोगों के उत्थान के कार्य में लगा रहा है। सचिव डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति ने इस पुनीत सेवा बताते हुए निकट भविष्य में इस प्रकार की सामाजिक सरोकार के और कार्य किए जाएंगे पर अपनी बात रखें कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया भारत विकास परिषद पूरे समर्पण के साथ कार्य को करता है सेवा रग रग में बसा हुआ है आज के कार्यक्रम के संयोजक उमंग शुक्ला और डॉक्टर एस के त्रिपाठी रहे आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर पीएन सिंह महेंद्र सिंह अविनाश श्रीवास्तव हनुमान पांडे डॉक्टर एस पी भारती ,डॉक्टर कुशवाहा ,नीरज त्रिपाठी ,अंकित गुप्ता ,चन्दन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
लोगों के लिए वरदान साबित होगी एंबुलेंस सेवा
Friday, August 02, 2024
0