अलीगढ़ में आम आदमी पार्टी की महिला नेता ने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं की मुख्यालय पर की पिटाई
अलीगढ़ के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर आम आदमी पार्टी की एक महिला नेता ने आदमी पार्टी के कई नेताओं की पिटाई कर दी। इस दौरान महिला नेता ने पूर्व महापौर प्रत्याशी मोनिका थापर के साथ भी पिटाई की और जमकर हंगामा काटा है। आम आदमी पार्टी की महिला नेता ने आरोप लगाया है कि पार्टी के नेता उनका इस्तेमाल कर रहे थे। आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने आए थे तभी महिला नेता मौके पर पहुंची और आम आदमी पार्टी के नेताओं की पिटाई कर दी। आम आदमी पार्टी की महिला नेता ने कई पुरुष नेताओं पर शोषण करने का भी आरोप लगाया है।