Type Here to Get Search Results !

अब इस शहर में महिलाएं दौड़ाएंगी पिंक ई -रिक्शा, महिला सशक्तिकरण में अनोखी पहल

  सिटी में 'पिंक ई-रिक्शा' दौड़ाएंगी महिलाएं

बहुत जल्द गोरखपुर शहर की सड़कों पर 'पिंक ई-रिक्शा महिलाएं ड्राइव करेंगी। रोजगार से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। यह 'पिंक ई-रिक्शा अभी 50 महिलाओ को गोरखपुर नगर निगम के द्वारा दिया जाएगा। 'पिंक ई-रिक्शा के कुल रेट में सरकारी उन्हें अनुदान भी देगी। शेष बची हुई रकम वह थोड़ा-थोड़ा करके डेली के डेली जमा कर सकेंगे। लाभ पाने वाली महिलाओं को रिक्शा संचालन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। स्कीम का फायदा उठाने के लिए उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है। निर्धारित की गई आयु सीमा के ऊपर की महिलाएं पात्रता की श्रेणी में नहीं होंगी। फस्ट फेज में स्कीम का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ही दिया जाएगा। यह स्कीम उन महिलाओं के लिए कारगर साबित होगी जो मेहनत करके दो पैसा बतौर ईमानदारी कमाना चाहती हैं।

 वह शहर में रोज इस ई-रिक्शा को चलाकर कमाएंगी। इसके बाद उसमें से थोड़ा पैसा वह बतौर किस्त जमा करेंगी। इस तरह वे महिलाएं बगैर आर्थिक दबाव के रोजगार से जुड़ जाएंगी। स्कीम सक्सेस हुई तो सेकंड फेज में अन्य महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा। हालांकि सेकंड फेज की स्कीम में यह काम शुरू होने की अभी कोई डेट तय नहीं है। स्कीम और आदेश आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसके के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad