Type Here to Get Search Results !

जिलाधिकारी का सराहनीय प्रयास, बदल जाएगी शहर की सूरत

 वन पेंशनर वन ट्री अभियान का कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया शुभारंभ, पचास हजार पेंशन धारकों को वितरण किए जाएंगे पौधे।वितरण किए गए पैड़ो का समय समय कराया जायेगा सत्यापन।



 प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा वृक्षारोपण के लिए चलाए जा रहे महा अभियान के अंतर्गत बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वन पेंशनर वन ट्री अभियान का शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत पेंशनर धारकों को एक-एक वृक्ष देकर उन्हें वृक्ष की रक्षा का संकल्प कराया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी की बागपत में वृद्धा, विधवा, और दिव्यांगो के साथ-साथ सरकारी विभाग से सेवा मुक्त कर्मचारी और अधिकारियों की संख्या लगभग पचास हजार है। जिन्हे वृक्ष देकर वृक्षारोपण के महा अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा की जिस तरह पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन होता है उसी तरह वितरण किए गए पैड़ो का भी समय समय पर सत्यापन कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने व्यापारियों और उद्यमियों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण के महा अभियान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का भी कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजन किया, तथा वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad