मांगलिक कार्यक्रम में सिलेंडर मे लगी आग, दो महिलाएं जिंदा जलीं
आगरा।आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर में आग लग गई जिससे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया है इस जबरदस्त ब्लास्ट में दो महिलाएं जिंदा जलकर मर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। आपको बता दें कि घर में तिलक उत्सव समारोह की तैयारी चल रही थी और उसी वक्त सिलेंडर में आग लग गई जिसके बाद दो महिलाएं जीवित ही जल गई यह दोनों महिलाएं पूड़ी बेलने के लिए हलवाई के साथ आई हुई थी। दुर्घटना के बाद घर में मातम पसर गया तरफ लोग चीख-पुकार मचाने लगे। आपको बता दें कि यह घटना सुदरवन कॉलोनी के रहने वाले मदन कुमार के बेटे का रविवार को तिलक समारोह था। घर में सुबह से ही जोर शोर से तैयारियां चल रही थी शाम को लड़की वालों को तिलक चढ़ाने इनके घर आना था। इस समारोह के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जा रहे थे हलवाई हर तरह का खाना तैयार कर रहे थे। इसी दौरान किसी किन्ही कारण वस सिलेंडर में आग लग गई और 2 महिलाएं इसकी चपेट में आ गई जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक यह दोनों महिलाएं आग की लपटों में घिर गई और बुरी तरह से झुलस कर इनकी मृत्यु हो गई।