रक्तदान के बाद अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाला गया तिरंगा यात्रा
रिपोर्ट/अभिषेक गौतम
बस्ती 14 अगस्त सांसद हरीश द्विवेदी ने रविवार को अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी गणेशपुर मंडल द्वारा चौरवा के हसन पेट्रोल पम्प पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया l कहा कि स्वतंत्रता एक बड़ा अवसर है सभी देशवासियों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर देश की समृद्धि विकास के लिए संकल्प लेना चाहिए शिविर में 8 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया l आयोजक आशीष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने कहा कि लम्बे संघर्ष , त्याग बलिदान के बाद जो आजादी मिली है उसकी रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है रक्तदान के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा चौरवा से होते हुए वंदे मातरम, भारत माता की जय का नारा लगाते हुए पुलिस चौकी तक पहुंची यात्रा में सांसद हरीश द्विवेदी के साथ ही कार्यक्रम आयोजक आशीष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, रियाजुल हसन, बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक, प्रमोद पांडे ,आलोक पांडे ,विनोद शुक्ला, गजेंद्रमणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विद्यामणि सिंह, रिंकू मोदनवाल, दुर्गेश चौबे ,उमेश गुप्ता ,प्रभाकर मिश्र ,भगवान मिश्र ,उमेश तिवारी, प्रिंस उपाध्याय, आलोक चौरसिया ,संदीप शर्मा ,राम विलास शर्मा, सर्वजीत चौधरी, सूर्यभान उपाध्याय ,रामरक्षा पांडे, ओमकार चौधरी ,जितेंद्र साहनी, गौरव पाल ,शिव बहादुर मौर्य, राकेश पांडे, नीरज चौबे ,रवि उपाध्याय ,भीमसेन यादव, राजेश पाल चौधरी, विवेक मिश्र ,शुभम उपाध्याय ,बैजनाथ, गंगाराम सोनी ,राजेश वर्मा, रत्नेश गुड्डू यादव ,राम विलास तिवारी, पुष्पराज मिश्र ,अभिषेक मिश्र, मुन्नी तिवारी ,परशुराम यादव के साथ ही भाजपा के अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे l