रिपोर्ट/अभिषेक गौतम
UP में 21 IAS अधिकारियों के तबादले किये गए हैं जिसमें कानपुर की डीएम नेहा शर्मा का नाम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक नेहा शर्मा को निदेशक, स्थानीय स्थानीय निकाय का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग भेजा गया है। इसी के साथ 9 जिलों के जिलाधिकारी के तबादले किये गए हैं।यूपी में 9 जिलों के डीएम बदले गए तबादलों की खबर सबसे पहले। प्रियंका रंजन बनी डी एम बस्ती।डी एम प्रियंका निरंजन ने चलाई थी नदी को नया जीवन देने की मुहिम
सौम्या अग्रवाल डीएम बलिया बनीं.
लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेजे गए।
सूर्य पाल गंगवार लखनऊ के नए डीएम बने।
इंद्र विक्रम सिंह डीएम अलीगढ़ बने।
विशाख जी डीएम कानपुर नगर बनाए गए।
कृष्णा कुरुणेश डीएम गोरखपुर बने।
विजय किरण आनंद डीजी शिक्षा विभाग बने।
अनामिका सिंह सचिव महिला कल्याण बनीं।
भवानी सिंह खगरौत एमडी मध्यांचल विविनि।
अनुपम शुक्ला डायरेक्टर नेडा बनाए गए।
सेल्वा कुमारी जे कमिश्नर बरेली मंडल।
चांदनी सिंह डीएम जालौन बनीं।
अवनीश राय डीएम इटावा बनाए गए।
रवि रंजन डीएम फिरोजाबाद बनाए गए।
श्रुति सिंह डीजी मेडिकल एजुकेशन।
नेहा शर्मा निदेशक स्थानीय निकाय बनीं।
शकुंतला गौतम श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश बनीं।
आर रमेश कुमार प्रमुख सचिव रेशम विभाग।
डीएम गाजियाबाद को वीसी पद का भी चार्ज।
गाजियाबाद प्राधिकरण के वीसी का अतिरिक्त चार्ज।
आदिवासी अपवर्जन एवं वन अधिकार कानून, 2006