Type Here to Get Search Results !

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस नई रणनीति के साथ मैदान में, आवेदकों से मांगी 300 समर्थकों की लिस्ट- कांग्रेस

 नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस नई रणनीति के साथ मैदान में, आवेदकों से मांगी 300 समर्थकों की लिस्ट- कांग्रेस

 नगर निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस, सात जोन में पार्टी कर रही है बैठक- कृष्णकांत पाण्डेय

लखनऊ।  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी इस बार नयी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस पार्टी निकाय चुनावों के लिए पूरे राज्य में जोन वार मीटिंग कर रही है।

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस नई रणनीति के साथ मैदान में, आवेदकों से मांगी 300 समर्थकों की लिस्ट- कांग्रेस

   पाण्डेय ने आगे बताया कि इन बैठकों में ब्लॉक स्तर तक के सभी विभागों, प्रकोष्ठों, के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। निकाय चुनाव सम्बन्धित होने वाली मीटिंगों के लिए पार्टी ने सात जोन चिन्हित किये हैं जिसमें एक जोन लखनऊ में ये मीटिंग संपन्न हो चुकी है। आगामी 24 मई को बरेली और 25 मई को मेरठ और जालौन में होने वाली है।

     श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि मीटिंग में जिन बिंदुओं पर बात होनी है वह इस प्रकार हैं। कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव लड़ने के लिए कुछ मानक तैयार किये हैं, पार्टी, चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया अपना रही है, इस आवदेन के साथ चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपने समर्थन के लिए उचित संख्या में लोगों को जुटाना होगा और उनका पूर्ण विवरण फॉर्म में लिखनी होंगी। यह संख्या अभी तक 300 रखी गयी है।

    श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए एक लम्बा चौड़ा प्लान तैयार किया है जिसको मीटिंग में सभी लोगों के सामने रखा जा रहा है। इस प्लान में कांग्रेस की पुराने चुनावों में क्या स्थिति थी और उसका विश्लेषण है। साथ ही साथ इस प्लान में ये भी बताया जा रहा है कि पार्टी पहले किन-किन जगहों पर कमज़ोर रही और उसको कैसे सुधार सकते हैं। इस प्लान में पार्टी ने निकाय चुनाव जीतने के लिए कुछ बिन्दु भी तैयार किये हैं जो कि जनता से सर्वे करके और कुछ खास विशेषज्ञों से बात करके बनाये गए हैं। साथ ही साथ पार्टी ने सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देते हुए आउटरीच को 3 से 4 गुना बढ़ाने का प्लान किया है। इसके लिए हर बूथ पर पार्टी ने एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाने का निर्णय किया है और इन ग्रुप को सुचारु रूप से चलाने के लिए ख़ास टीम तैयार की जा रही है। सोशल मीडिया के अन्य माध्यम जैसे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के लिए पार्टी ने कुछ ख़ास प्लान तैयार किये हैं।

    पार्टी इस बार चुनाव लड़ाने के लिए वार्ड प्रभारी भी नियुक्त करेगी और जिला स्तर तक की Grievance Redressal Committee (शिकायत निवारण समिति) भी बनाने वाली है। ये कमेटी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुलझाने का काम करेगी साथ ही साथ उनके सुझावों पर भी काम करेगी।

    श्री पाण्डेय ने अंत में बताया कि पार्टी ने साथ ही साथ डिजिटल मेम्बरशिप कराने का भी निर्णय लिया है। इस मेम्बरशिप ड्राइव के तहत पार्टी ने 1.5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad