पत्नी से परेशान युवक ने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में लगाई छलांग, पांचो हुए लापता
सलमान की पत्नी पूर्व में भी 4 बार अपने प्रेमी संग हो चुकी थी फरार, दो दिन पूर्व पत्नी शुखनुमा
शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने एक सुसाइड वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
घटना कैराना के मोहल्ला खेलकलां की है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक का नाम सलमान है, जो पेशे से मजदूर है और दो भाइयों में बड़ा है। सलमान अपनी पत्नी खुशनुमा के साथ लंबे समय से घरेलू विवादों से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अक्सर जौला निवासी प्रेमी साबिर के साथ बिना बताए घर से चली जाती थी, जिससे सलमान मानसिक रूप से बेहद परेशान था। घटना से तीन दिन पहले भी सलमान और खुशनुमा के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। और खुशनुमा अपने प्रेमी के साथ 2 दिन पहले फरार हो गयी थी और इसी तनाव के चलते सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों मेहक (12 वर्ष), इनायशा (8 वर्ष), शिफा (4 वर्ष) और आयान (3 वर्ष) के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। कूदने से पहले सलमान ने एक भावुक वीडियो बनाकर अपनी बहन गुलिस्ता को भेजा और फिर वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद आहत हैं और महिला की भूमिका की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सलमान व बच्चों की तलाश यमुना नदी में जारी है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक बाप ने घरेलू विवादों के चलते अपने जिगर के टुकड़ों के साथ जान देने का फैसला कर लिया, हालांकि अभी तक यमुना नदी मे ना तो बच्चो का कोई सुराग लगा है ना ही पिता सलमान का, आशंका है की यमुना के तेज बहाव मे पांचो बह गए है।



