कई दिनों से घर से गायब प्रेमी जोड़े ने ओवर ब्रिज से लगाई नीचे छलांग, प्रेमिका की मौत प्रेमी गंभीर रूप से घायल।
अक्सर अपने प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाने वाली बात सुनी होगी, लेकिन कभी किसी को एक साथ प्यार में मरते नहीं देखा होगा, सहारनपुर से दिल दहला देने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने इस बात को हकीकत कर दिखाया है, 12 तारीख से घर से गायब प्रेमी जोड़े ने साथ जीने मरने की कसम खाने के चक्कर में ओवर ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी है, जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई तो प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पूरी घटना सहारनपुर थाना देवबंद क्षेत्र से सामने आई है, जहां 12 तारीख से घर से गायब प्रेमी जोड़े की शिकायत परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी, दोनों प्रेमी जोड़े उत्तराखंड हरिद्वार में रह रहे थे, लेकिन आज कार से सहारनपुर थाना देवबंद फ्लाईओवर पर चढ़ते समय जब पुलिस प्रेमी जोड़ों का पीछा कर रही थी, तो गाड़ी अचानक से बंद पड़ गई जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने साथ जीने मरने की कसम निभाने के लिए ओवर ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी, जिसमें प्रेमिका की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई तो वहीं प्रेमी गंभीर अवस्था में अस्पताल में सांसे गिन रहा है।
आपको बता दे की फ्लाईओवर की ऊंचाई लगभग 30 फीट है और नीचे पक्की सड़क है राहगीरों ने जैसे ही देखा कि लड़का लड़की एक दुसरे को पकड़कर नीचे कुदे हैं, उन्होंने तुरंत उनको उठाकर एक साइड लिटाया और 112 को कॉल किया 112 गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची और उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है, मौके पर मौजूद एक प्रत्येकदर्शी सुनील राणा ने बताया कि मैं अपनी गाड़ी की सर्विस कर रहा था देखा कि लड़का लड़की ऊपर से एक दूसरे को पकड़कर नीचे कूड़े है ऊपर उनके साथ क्या घटना घटी इस बारे में हम नहीं बता सकते लड़का लड़की का इलाज करने वाले सरकारी डॉक्टर पूरन सिंह ने बताया कि दो केस आए थे जिसमें लड़का लड़की पुल से कूदे हैं और लड़की की हालात सीरियस है लड़की रहने वाली देवबंद कोतवाली के गांव रणखंडी की और लड़का भी देवबंद कोतवाली के गांव लखनौती का रहने वाला है इस बारे में सूत्रों से पता चला है कि लड़की नाबालिक है और लड़के के खिलाफ देवबंद थाने में मुकदमा पंजीकृत है।
इस घटना में अब पुलिस का भी बयान सामने आया है सहारनपुर के एसपी ट्रैफिक सिद्दार्थ वर्मा ने पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि युवक ओर युवती के गायब होने के बाद 12 मई को युवती के परिजनों की तहरीर पर एक मुकदमा देवबंद थाने में दर्ज हुआ था पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी , आज जानकारी मिली कि युवक युवती की गाड़ी देवबंद फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई इसके बाद दोनों ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी पुलिस अधिकारी किसी भी तरह के पुलिस द्वारा पीछे किए जाने ओर गोली चलने की बात से इनकार कर रहे है एसपी ट्रैफिक का कहना है कि मामले में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है और साक्ष्य संकलन किए जा रहे है मामले में जो भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।