भाजपा कार्यालय पर चला बुलडोजर नेताजी बोले: मुझे अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था मेरी कश्ती वहीं डूबी जहां पानी कम था
बलिया।यूपी बलिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत भाजपा के कैम्प कार्यालय पर चला योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर। भाजपा कैम्प कार्यालय को जिला प्रशासन ने किया ध्वस्त। जिला प्रशासन के बुलडोजर की करवाई पर भड़के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह।भाजपा उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी के कार्यशैली पर लगाया आरोप कहा जिलाधिकारी की कार्यशैली नही है अच्छा।अतिक्रमण हटाने का यह अभियान नही है सही ?
भाजपा उपाध्यक्ष ने दिया अनोखा तर्क कहा यह कार्यालय रोड से 150 फ़ीट अंदर और यहाँ 20 फ़ीट पर दुकानें है। यह कार्यालय तब टूटा होता जब दाहिने की दुकानें और बाएं की दुकानें टूटी होती। यही नही भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने यहाँ तक कह दिया कि सपा सरकार में कार्यालय तोड़ा को गया और मैं धरने पर बैठा तो एक सप्ताह के अंदर कार्यालय को बनाया गया और सपा की सरकार ने बनवाकर मुझे दिया भी। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा अब अपनी सरकार है तो धरने पर क्या बैठना है ? सपा सरकार में जब मैं धरने पर बैठा तो कार्यालय बन गया इसका मतलब की लोकतंत्र था, बन जायेगा तो पुनः मानूंगा की लोकतंत्र है ? भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा यह मेरा निजी या व्यक्तिगत कार्यालय नही था। जिला प्रशासन के पास कोई विजन नही है। वही योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर की कार्यवाई से आहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष का नजर आया शायराना अंदाज।
कहा " मुझे तो अपनों ने लूटा गैरों में .............कहाँ दम था। मेरी किस्ती वही डुबी .......कम था।