सहारनपुर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी पर जमकर साधा निशान
सहारनपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे, इस दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
सपा मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा–दिल्ली का सदन भी नहीं चला। इस सरकार की तरफ से किस तरीके की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। हम लोग बाबा साहब के संविधान को मानने वाले लोग हैं। बाबा साहब के बने संविधान से हम सभी को जो सम्मान मिला है, लेकिन उनके सम्मान का किस भाषा का प्रयोग हुआ। यह वही लोग हैं जो सम्मान को बदलना चाहते हैं। लोकतंत्र पर हमला करने के लिए लोकतंत्र कमजोर हो जाए। लोकतंत्र वह है जो हम लोग लोगों की बात को सुने। हर इंसान को जोड़कर के लोकतंत्र बनता है। लेकिन यह लोग मन विधान से चल रहे हैं। एक तंत्र पसंद करना चाहते हैं। यह हालत तो दिल्ली की है।
अखिलेश यादव ने कहा–यूपी की हालत इससे भी खराब है। हमारे मुख्यमंत्री की भाषा इतनी खराब है कि अगर आप सुन तो आपको भी गुस्सा आ जाएगा। उनकी जो भाषा सदन में है वह शायद डेमोक्रेटिक नहीं है। यह सम्मान की भाषा नहीं लगती है। राइट टू स्पीच है तो हमें राइट टू सम्मान की भी बात करनी पड़ेगी। भाषा का इस्तेमाल ऐसा होना चाहिए जिससे सम्मान हो। वही स्थिति आज बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार के मंत्री और डिप्टी सीएम की जो भाषा थी वह सही नहीं थी। आप किसी को उपनाम से कैसे बुला सकते हैं। यह कॉन्स्टिट्यूशन पोस्ट है। वहां बैठे किसी भी व्यक्ति को सम्मान से ही बुलाया जा सकता है। इनके पास किसी भी सवालों का जवाब नहीं है तो यह जानबूझकर कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी में आप किसी भी अस्पताल में चले जाएं किसी भी सीएचसी पीएचसी में चले जाएं। किसी भी गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा है। साथ-साथ सरकार प्राइमरी स्कूल भी बंद करने जा रही है। उन्होंने कहा इतनी ल किसी भी सरकार में नहीं हुई होगी जितनी ल इस सरकार में हर स्तर पर देखने को आपको मिल जाएगी। तहसील स्तर थाना स्तर या किसी भी कामकाज के लिए जितनी लापरवाही उत्तर प्रदेश में नहीं हुई जितनी भाजपा की सरकार में हुई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि इन सभी चीजों को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी फेस नहीं कर सकती है। संभल हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोग खोदने वालों में से नहीं है। देश को तरक्की और खुशहाली में लाने के लिए हम लोग ने रास्ते खोजते हैं। हम लोग खोदने वाले नहीं हैं हम लोग नए रास्ते खोजने वाले हैं। हम ऐसे रास्ते खोजना चाहते हैं जिससे हमारा देश मजबूत हो। जहां तक की संभल की घटना का सवाल है जब भी जांच होगी तब सरकार कटघरे में होगी। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए और दोषी भी वही पे जाएंगे।