Type Here to Get Search Results !

शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम का हुआ तिलकोत्सव

 मंगलगीतों के साथ तिलक का कार्यक्रम हुआ संपन्न



अयोध्या में मां सीता के मायके जनकपुर से तिलकहरू तमाम नेगचार और परम्पराओं के साथ प्रभु श्रीराम का तिलक चढ़ाने अयोध्या आए हैं। दुल्हन के भाई बने हैं जानकी मन्दिर के छोटे महंथ राम रोशन दास और दूल्हे के पिता की भूमिका में हैं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय।

तिलक चढ़ाने वालों में जनकपुर के मेयर मनोज साह और मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश सिंह  समेत लगभग 300 लोग भी शामिल हैं। अयोध्या में वर पक्ष की ओर से कर्ताधर्ता हैं विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज। कार्यक्रम का संचालन भी उन्होंने ही किया। तिलक के मौके पर गाए जाने वाले मंगलगीतों के लिए बड़ी संख्या में अयोध्या की महिलाएं जुटी थीं और खूब गाया। अवध क्षेत्र में होने वाले तिलकोत्सव के सभी लोकाचार विधि विधान से सम्पन्न किए गए। वधू पक्ष से इस हेतु हर आवश्यक सामग्री आई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad