Type Here to Get Search Results !

मथुरा में विदेशी भक्तों का ढोल-नगाड़ों पर डांस, जम कर झूमे भक्त : 3 लाख श्रद्धालुओं ने 21KM की गोवर्धन परिक्रमा

 मथुरा में विदेशी भक्तों का ढोल-नगाड़ों पर डांस

3 लाख श्रद्धालुओं ने 21KM की गोवर्धन परिक्रमा  

गिरिराज जी को चढ़ाए 1008 तरह के व्यंजन

गोवर्धन (मथुरा)।मथुरा में गोवर्धन पूजा पर भक्तों का सैलाब उमड़ा है। श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर रहे हैं। अब तक 3 लाख श्रद्धालु परिक्रमा कर चुके हैं। शाम तक 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

भारत के अलग-अलग राज्यों सहित विदेश से भी भक्त पहुंचे हैं। ढोल-नगाड़ों पर डांस रहे हैं। गिरिराज जी को 1008 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

इस पर्व पर लोग घरों में भी गाय के गोबर से गिरिराज जी को बनाकर पूजा किया। इसके साथ ही नए अनाज से बने कई तरह के पकवान बनाकर उनको भोग लगाते हैं। जिसे अन्नकूट कहते हैं।

द्वापर में भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। 7 दिन 7 रात तक उठाने के बाद श्री कृष्ण ने इंद्र का मान भंग किया और ब्रजवासियों की रक्षा की। इससे प्रसन्न होकर ब्रजवासियों ने उनको अपने-अपने घर से बने व्यंजन ला कर अर्पित किए, जिसके बाद श्री कृष्ण को गिर्राज जी के स्वरूप में पूजा जाता है। तभी से दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad