दीपावली का उपहार पाकर गोपाल एग्रो के मजदूरों व कर्मचारियों के खिले चेहरे
गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्री नारायण सिंह ने भेंट किया उपहारजिले की आवाम को दी दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं, बोले - दीपावली की तरह ही सबका प्रकाशमय जीवन
संतकबीरनगर। गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्री नारायण सिंह ने दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर अपने इंडस्ट्रीज में कार्यरत मजदूरों व कर्मचारियों में दीपावली का उपहार भेंट किया। उपहार पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं, उन्होंने जिले की आवाम को दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन को दीपावली की तरह ही प्रकाशमय होने की कामना की।
गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक श्री नारायण सिंह ने करीब 20 से अधिक कर्मचारियों में कीचन और अन्य सामान दीपावली के उपहार के रुप में भेंट किया। इसके अलावा सैकड़ों लोगों में मिठाइयां और दीपावली का बोनस भी दिया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज के मजदूरों और कर्मचारियों ने जो स्नेह और प्यार दिया है वह आजीवन भुलाया नहीं जा सकता। इनकी बदौलत इंडस्ट्रीज आज तरक्की की ओर अग्रसर है। उन्होंने सर्वसमाज की खुशियों को अपनी कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से उनके जीवन को प्रतिबिंबित करने का कार्य करने का संकल्प लिया है। उन्होंने जिले के आवाम को खुशहाली और आपसी भाईचारे के साथ दीपोत्सव पर्व मनाने की सलाह देते हुए उनके जीवन के प्रकाशमय होने की कामना किया।