Type Here to Get Search Results !

सदर विधायक अंकुर तिवारी सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सदस्य बने

सदर विधायक अंकुर तिवारी सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सदस्य बने 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदर विधायक को दी बड़ी जिम्मेदारी


संतकबीरनगर। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के विधायक अंकुर तिवारी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया है। इनके सदस्य नामित होने से क्षेत्र में और भाजपाइयों में खुशी की लहर है। वहीं, उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। 

 सदर विधायक अंकुर राज तिवारी को क्षेत्र में विकास पुरुष और हेल्पिंग हैंड के नाम से पहचाना जाता है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति का सदस्य जैसी बड़ी जिम्मेदारी देकर एक और आयाम स्थापित करने का अवसर प्रदान किया है। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हर विधानसभा सदस्य का यह उत्तरदायित्व है कि जनता के हित में कार्य किया जाए। उन्होंने लोगों के प्रति आभार जताया है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह 'जज्जी' , कन्हैया लाल वर्मा, मुरलीधर जायसवाल, अनीश ओझा, शिवम शुक्ला, अमित चतुर्वेदी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भोला अग्रहरि, उमेश तिवारी आदि शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad