Type Here to Get Search Results !

झोलाछाप डॉक्टर ने बच्ची से की छेड़छाड़ पुलिस आई एक्शन में क्लीनिक कर दिया सील

झोलाछाप डॉक्टर ने बच्ची से की छेड़छाड़ पुलिस आई एक्शन में क्लीनिक कर दिया सील

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर मां द्वारा अपने नाबालिग बच्ची को दिखाने के लिए गई थी, इसके बाद डॉक्टर द्वारा पर्चा बनाया गया, और माँ को दवाई के लिए मेडिकल स्टोर पर भेज दिया।उसके बाद डॉक्टर द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की गई, जब नाबालिग बच्ची की मां दवाई लेकर झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंची, तो नाबालिग बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को सारा घटनाक्रम बताया, जिसके चलते मां डॉक्टर को क्लिनिक से पकड़कर सारेरहा पीटते हुए बुढाना कोतवाली ले आई, और सारा घटनाक्रम पुलिस को बातकर डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी, पुलिस ने नाबालिग बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद चिकित्सा विभाग भी जागा तो चिकित्सा विभाग ने झोलाछाप डॉक्टर की दुकान को सील कर दिया।


दरअसल मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड का है, जहां पर दसवीं पास झोलाछाप डॉक्टर गुलरेज होम्योपैथिक की क्लीनिक करता है वही आज लगभग 4:30 बजे के करीब एक महिला अपनी बच्ची को लेकर डॉक्टर की दुकान पर पहुंची तो डॉक्टर ने बच्ची की इलाज की दवाई का पर्चा मां को दे दिया और उसके बाद नाबालिग बच्ची की मां दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर चली गई। उसके बाद दसवीं पास झोलाछाप डॉक्टर ने नाबालिग बच्ची को सामने से उठकर अपने पास बैठने को कहा और उसके बाद पीड़ित नाबालिक बच्ची ने अपनी मां को बताया कि डॉक्टर द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें की गई जिसको लेकर मां उग्र हो गई और डॉक्टर को घसीटते हुए सरेआम गिरवान पड़कर बुढाना कोतवाली ले आई। पीड़ित बच्चे की मां ने बुढाना कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की , इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जागी  जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को भी सील कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad