Type Here to Get Search Results !

गीदड़ के लिए लगाए फंदे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीण पर किया हमला,वन विभाग की टीम ने कांबिंग कर पकड़ा :वीडियो हो रहा है वायरल

गीदड़ के लिए लगाए फंदे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीण पर किया हमला,वन विभाग की टीम ने कांबिंग कर पकड़ा: वीडियो हो रहा है वायरल 


थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम करखेड़ा में गीदड़ और खरगोश को पकड़ने के लिए लगाए गए फंदे में रविवार को तेंदुआ फंस गया। फंदे में तेंदुए को फंसा देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ में किसी ने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने के बाद वन दरोगा शील कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। इस बीच भीड़ ने शोरमचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने फंदे में फंसे तेंदुए पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। तेंदुए ने गुर्राते हुए लोहे की चेन का फंदा तोड़ लिया और और घायलावस्था में निकट के धान के खेत में घुस गया।

वन विभाग की टीम ने धान के चारों ओर जाल लगा दिया और जेसीबी से तेंदुए की कांबिंग शुरू कर दी। कुछ ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर धान के खेत में घुस गए। धान के खेत में छिपे तेंदुए की एसबी इंटर कालेज के प्रबंधक मास्टर शकील तेंदुए की वीडियो बनाने लगे। गुस्साए तेंदुए ने मास्टर शकील पर हमला कर दिया। लाठी डंडे लिए ग्रामीण भाग खड़े हुए लेकिन, इसके बाद वन विभाग की टीम के अधिकारियों ने तेंदुए की घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया और घायल तेंदुए का उपचार कराया जा रहा है। उपचार के बाद तेंदुए को पीलीभीत के टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad