Type Here to Get Search Results !

समाजवादी उठाएगी दलितों पर हो रहे उत्पीड़न का मुद्दा



    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन छात्रों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान के नेतृत्व में देकर डॉ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में दलित ओबीसी छात्रों के उत्पीड़न के मामले को संसद में उठाने तथा कुलानुशासक की तानाशाही पर रोक लगवाने का अनुरोध किया है।   

    प्रतिनिधिमण्डल में आशुतोष कुमार, चंदन कुमार, विनय कुमार, अभिषेक कुमार, नारायण कुमार, प्रशांत कुमार, गुरूदयाल रावत, खुर्शीद अहमद, खुशबू कुमारी, उत्कर्ष, सपन कुमार, अभिषेक गौतम शामिल थे।

    छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि विश्वविद्यालय में नए नियम के अंतर्गत छात्र संगठन प्रतिबंधित रहेंगे। छात्र कोई सभा नहीं कर सकते हैं, छात्रों की मदद के लिए हेल्प डेस्क नहीं लगा सकते, अपने महापुरूषों की जयंती नहीं मनाई जा सकती, छात्र विश्वविद्यालय के हर नियम को मानने को बाध्य होंगे, कोई शिकायत करने पर छात्र को निष्कासित या एफआईआर कर विश्वविद्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 

    ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में हक की लड़ाई लड़ रहे 23 छात्रों को जेल भेज दिया गया, आरटीआई मांगने पर 6 महीने के लिए निष्कासन हो जाता है, पेड़ लगाने पर निलंबन का दंड मिलता है और छात्रों पर मनमाने तरीके से 10 हजार रूपये तक का फाइन लगा दिया जाता है। इससे छात्र उत्पीड़न के शिकार हो रहे है। विश्वविद्यालय में शैक्षिक वातावरण नहीं रह गया है।                      

               

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad