श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में पेशाब की थैली से 60 एम.एम. के पथरी का सफल आपरेशन
बस्ती जनपद के अरजुही निवासी 59 वर्षीय परसुराम को पेशाब की नली में दिक्कत थी, उसे श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद सर्जन डा. अमित नायक ने सफल आपरेशन कर मरीज को नया जीवन को दिया।
श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने इस सफलता पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की पहल का स्वागत करते हुये कहा कि पूरा प्रयास जारी है कि पूर्वान्चल के मरीजों को बेहतर इलाज के लिये महानगरों की ओर न भटकना पड़े। ऐसी समस्याओं के निदान हेतु यूरोलॉजी विभाग स्थापित किया गया है। बताया कि आयुष्मान कार्ड के साथ ही केन्द्र और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य से सम्बंधित सभी सुविधायें मरीजों को उपलब्ध हैं। बीमित मरीजों के इलाज की भी पूरी व्यवस्था है। मरीजों को जांच, परीक्षण के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा एक ही स्थान पर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में मिल रही है।
डा. नवीन उपाध्यक्ष, डा. वी.के. वर्मा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बने
बस्ती। विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डा. नवीन सिंह को योग एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डा. वी. के. वर्मा को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है।
एनवाईएसडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार राणा और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक सिंह ने दोनों पदाधिकारियों से योग और खेल के क्षेत्र में सहभागिता बढाने का आग्रह किया है।
दोनों आयुष चिकित्सको को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाए जाने पर योग और खेल से जुड़े अनेक वरिष्ठ जनों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।