रिपोर्टर: अमन त्रिपाठी
कलयुगी बहू ने सास को खाने में दिया जहर हालत गंभीर
कौशाम्बी जिले में एक बहू ने पहले अपने ससुर को खाना में जहर मिलाकर दिया, लेकिन जहर कम होने की वजह से उन्हें कुछ नहीं हुआ। वहीं मंगकलवार को बहू ने सास को खाने में जहर मिलाकर दे दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से खराब हो गई। उसके दो बेटों ने गंभीर हालत में उसे बाइक से मंझनपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ पर महिला का इलाज किया जा रहा है।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अमीना गोराजू निवासी राम भवन खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके बेटे राजकुमार की शादी 9 दिसंबर को मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा की जय माला के साथ हुई थी। शादी से 10 दिन तक सब ठीक ठाक रहा लेकिन उसके बाद से राजकुमार की पत्नी जय माला अपने पति के ऊपर उल्टा सीधा आरोप प्रत्यारोप लगाने लगी इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। पति राजकुमार कई बार पत्नी को बुलाने गया लेकिन वह नहीं आई है। इसके बाद उसने सेक्शन 9 कोर्ट में दायर किया। वहीं उसकी पत्नी ने महिला थाना मंझनपुर में शिकायत किया। महिला थाना पुलिस ने दबाव बनाकर उसे उसके पति के साथ ससुराल भेज दिया। वहीं राजकुमार का आरोप है कि सोमवार को उसके पिता को खाना में जहर मिलाकर उसकी पत्नी ने दिया था। थोड़ा सा जहर होने की वजह से उन्हें कुछ नहीं हुआ वहीं मंगलवार को पत्नी ने उसकी मां सुमित्रा को खाना में जहर मिलाकर दे दिया जब उसने पूरा खाना खा लिया तो उसकी तबियत खराब होने लगी। यह बात उसने अपने पति व बेटों को बताई आनन फानन में उसके दो बेटों ने उसे गंभीर हालत में मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।