पाँचवें और आखिरी चरण की पुलिस परीक्षा में एक और मुन्ना भाई धराया
सहारनपुर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पांचवें और आखिरी चरण में आज पुलिस ने एक और मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है।
सहारनपुर थाना कुतुशेर पुलिस ने इस को गिरफ्तार किया है यह अभ्यर्थी भी बुलंदशहर का निवासी है जो फर्जी प्रपत्र की मदद से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए सहारनपुर पहुंचा था। सहारनपुर पुलिस में 5 दिन में 10 पाली में होने वाली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 8 मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है जो फर्जी प्रपत्र लेकर पेपर देने सहारनपुर पहुंचे थे इसमें कुछ बुलंदशहर के निवासी हैं तो कुछ अलग राज्यों के निवासी हैं जिनको गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है! सहारनपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हो चुकी है