Type Here to Get Search Results !

भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं देना चाहती है :काजल निषाद

भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं देना चाहती है

इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के जैतपुर कटसहरा सियार आदि कई गांवो मे सघन जनसंपर्क किया सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों की हितैषी है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है। 


प्राईवेट महंगे नर्सिंग होम और अस्पतालों की तादाद बढ़ती जा रही है जबकि गरीब सरकारी इलाज में दुर्व्यवस्था के शिकार हो रहे हैं। गरीब जनता परेशानी में किसी तरह जीने को मजबूर है। कोई उसको पूछने वाला नहीं है।उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत बेहद निराशा जनक है। अस्पतालों में न पर्याप्त डॉक्टर हैं और न हीं दवाओं का समुचित प्रबन्ध है। अस्पतालों में मरीजों की लम्बी-लम्बी लाइने लगती हैं। दवाएं उपलब्ध नहीं है।सच तो यह है कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था के सभी मोर्चों पर पुरी तरह विफल साबित हो रही है। भाजपा सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।भाजपा की सरकार ने हर वर्ग को परेशान किया। महंगाई बढ़ाकर चरम पर पहुंचा दिया है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर से लेकर दवाई पढ़ाई सब चीजों के दाम बढ़ा दिए। इस सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसान पर कर्ज बढ़ा है। नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिला। भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं देना चाहती है। इसीलिए भर्ती परीक्षाओं के पेपर जानबूझकर लीक करा दिये। उपस्थित नेताओं ने इन्डिया गठबन्धन की सपा प्रत्याशी काजल निषाद को जीताने की अपील किया इस दौरान प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम जिला महासचिव रामनाथ यादव लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रहलाद यादव डाक्टर मोहसिन खान किरणपाल यशपाल रावत नगीना प्रसाद साहनी मुरारी लाल मौर्य मनीष कमांडो श्रवण पांडेय घटोत्कच शुक्ला संजय सिंह गिरीश यादव महिला सभा अनारकली मौर्य सृष्टि सिंह पूजा निषाद गब्बूलाल प्रजापति ताज मोहम्मद मजनू भाई प्रदीप मेहराज खान बलवंत निषाद बृजेश मौर्य सुनील विश्वकर्मा बाबूराम विश्वकर्मा दिलीप मौर्य राम प्रताप आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad