Type Here to Get Search Results !

जवान ने खुद को मारी गोली हालत नाजुक

जवान ने खुद को मारी गोली हालत नाजुक 

ख़बर छत्तीसगढ़ से है जहाँ पर रायगढ़ में रविवार को एक आरक्षक ने खुद को ही गोली मार ली। आरक्षक को तुरंत नाजुक हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है।ऐसा बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। पूरा मामला पुलिस लाइन थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार , इंदिरा नगर रिया पारा का रहने वाला सन्नी मालाकार पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। जिसने रविवार की दोपहर खुद पर अपनी ही इंसास राइफल से गोली चला ली।जिससेघटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि घटना के बाद प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की वजह सामने आ रही है। उसके घर को सील कर दिया गया है। हालांकि पुलिस अन्य पहलू पर भी जांच कर रही है। जवान के पिता भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ हैं।सीने के ऊपर लगी गोली


बताया जा रहा है कि जिस जवान ने अपने ऊपर गोली चलाई है, वह गोली सीने के ऊपर लगी है। घटना के बाद तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटना का खुलासा होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad