Type Here to Get Search Results !

फूफा ने ले ली 17 साल की भतीजी की जान

फूफा ने ले ली 17 साल की भतीजी की जान : नहर किनारे फेंका शव; साड़ी दिलाने का कहकर साथ ले गया था

जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है आपको बता दें की जबलपुर में एक शख्स ने 17 साल की लड़की की हत्या कर दी। आरोपी ने उसके सिर पर बड़ी बेरहमी से पत्थर से कई वार किए। शव नहर किनारे फेंक दिया। वारदात खमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह लाश बरामद हुई । पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह (37) को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की उसके साले की बेटी थी। उसे फूफा कहती थी।

पुलिस ने बताया की , लड़की जबलपुर में भरे-पूरे परिवार के साथ रहती थी। उसकी छोटी बुआ की शादी 10 मई को होनी थी। इसके लिए मंडला से बड़ी बुआ, फूफा विक्रम सिंह और अन्य रिश्तेदार घर आए थे।


गुरुवार शाम को हल्दी की रस्म थी। मंडप के नीचे देर रात तक महिलाओं का कार्यक्रम चलता रहा। लड़की भी सहेलियों और बहनों के साथ इसमें मौजूद थी। वह बड़ी बुआ से कह रही थी कि छोटी बुआ की शादी में नई साड़ी पहनना है। इस पर लड़की की मां ने हामी भर दी।


पास ही खड़ा उसका फूफा विक्रम सिंह यह सुन रहा था। उसने थोड़ी देर बाद लड़की से पूछा- क्या मांग रही हो बुआ से? लड़की ने कहा कि मुझे नई साड़ी चाहिए। कल जब बारात आएगी तो मैं वही पहनूंगी। इस पर विक्रम ने कहा, 'मेरे साथ चलो। दिला देता हूं।' इस पर वह विक्रम के साथ बाजार के लिए घर से निकल गई।

दादी से बोला- मेरे ऊपर शक मत करिये 

लड़की की चाची ने उन  दोनों को घर से निकलते देख लिया था। करीब डेढ़ घंटे बाद विक्रम अकेला लौटकर आया। घरवालों ने लड़की के बारे में पूछा तो उसने बताया, 'मैं उसे सड़क किनारे खंभे के पास छोड़ गया था।'

लड़की की दादी ने विक्रम से पूछा- उसे साथ ले गए थे तो अकेले क्यों आए? कहां छोड़ दिया उसे? इस पर आरोपी ने कहा, 'मेरे ऊपर शक मत करो। आपको क्या लगता है? मैंने उसे बेच दिया है?' इतना कहकर वह बाइक उठाकर फिर घाट की तरफ चला गया

विक्रम का मोबाइल टूटा होने पर हुआ शक

लड़की के चाचा ने बताया कि जिस समय दोनों घर से निकले थे, उस दौरान लाइट नहीं थी। रात 12 बजे जब विक्रम आया तो उसने कहा कि लड़की को खंभे के पास छोड़कर रांझी चला गया था। परिवार ने पूछा कि रांझी में किस दोस्त के पास गए थे, फोन लगाकर बात कराओ।

विक्रम ने फोन निकाला तो वह टूटा हुआ था। उस पर धूल भी लगी थी। परिवार के लोगों को शक हुआ। वे लड़की को ढूंढने निकले। आसपास नहीं मिली तोवे लड़की को ढूंढने निकले। आसपास नहीं मिली तो खमरिया थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को घटनास्थल पर खून से सनी मिट्टी और पत्थर मिले हैं।

नहर किनारे खून से लथपथ लाश मिली

पुलिस पहुंची तो परिवारवालों ने विक्रम पर ही शक जताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जबलपुर-डिंडोरी मार्ग से करीब एक किलोमीटर दूर बीरनेर नहर किनारे एक लड़की की खून से सनी लाश मिली है। आसपास खून से सने कुछ पत्थर भी पड़े हैं।पुलिस लड़की के परिजन को लेकर मौके पर पहुंची। उन्होंने लाश को पहचान लिया।

पुलिस ने सख्ती की तो कबूली हत्या करने की बात

इसके बाद पुलिस ने विक्रम से कड़ी पूछताछ शुरू की। शुरू में वह बरगलाता रहा। सख्ती की तो टूट गया। लड़की की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे तुरंत कस्टडी में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि लड़की का सिर पत्थर से कुचला गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि उसके साथ कोई और अपराध हुआ या नहीं।

पुलिस ने नहर किनारे लड़की की लाश बरामद की।

बुआ की बारात नहीं आई, भतीजी की अर्थी निकली

लड़की की छोटी बुआ की शादी बरगी के पास एक गांव में तय हुई थी। शुक्रवार को बारात आनी थी। घटना की जानकारी ससुरालवालों को मिली तो वे शुक्रवार दोपहर को जबलपुर आए और बहू को साथ ले गए। न ढोल बजा, न ही कोई रस्म हुई। जिस घर में बुआ की बारात आनी थी, उसी घर से भतीजी की अर्थी निकली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad