Type Here to Get Search Results !

नटवर लाल निकला पुलिस की वर्दी पहनने वाला, धोखाधड़ी और वसूली के लिए पहन लिया खाकी वर्दी


बदायूं में धरा गया फर्जी पुलिस कर्मी,लोगों को रोव दिखाकर करता था,धोखाधड़ी और वसूली




बदायूं पुलिस ने एक फर्जी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। उक्त फर्जी पुलिस कर्मी पर आरोप है कि वो लोगों के साथ रोव झाड़ कर धोखाधड़ी के धन्धे को अंजाम देता आ रहा है आखिर अब इस नटवर लाल को बदायूं की सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।

सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार को बरेली रोड़ स्थित प्रिंस ढाबे के आसपास एक फर्जी पुलिस कर्मी खड़ा है। और धोखाधड़ी करने की फिराक में है। सूचना के उपरांत पहुंची पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी से पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की एक जोड़ी वर्दी,पुलिस की एक बैल्ट,कैप ताज लगी हुई। यूपी पुलिस बैच की एक गाड़ी,सीटी डोरी लगी हुई व एक बैल्ट चपरास काले रंग,पुलिस बूट और पुलिस का परिचय पत्र भी बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस पूछ-ताछ में अपना नाम हरीश गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी गांव रामनगर थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत का रहने वाला बताया है।

बदायूं की सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

चूंकि पुलिस की वर्दीधारी यह व्यक्ति न जाने लोगों के साथ कितने समय से लोगों के धोखाधड़ी और वसूली करता आ रहा था यह अपने आप में बड़ा सवाल है। इतना ही नही बताया जा रहा कि उक्त फर्जी पुलिस कर्मी के अन्य कुछ पुलिस विभाग के लोगों के साथ भी फोटो थे। ऐसे में लोग उसे पुलिस वाला मान लेते थे। फिलाल बदायूं पुलिस अब इसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है 

पुलिस की वर्दी में निकले इधर नटवर लाल ने ना जाने कितने लोगों को अपने शातिर दिमाग से झाल में फंसाकर चूना लगाया हो यह सवाल भी खड़े हो रहे है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad