इंसानों का सबसे करीबी रिश्तेदार बोनोबो
सच बताइयेगा, आप में से कितने लोग इसे पहचानते हैं। ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि मैं भी बहुत हाल में जाकर इनके बारे में कुछ जान सका हूं।
ये एक बोनोबो बच्चा है। इंसानों का सबसे करीबी रिश्तेदार। बोनोबो को पहले चिंपैंजी ही माना जाता था। चिपैंजियों की एक प्रजाति। एक प्रकार के पिग्मी चिंपैंजी। लेकिन, हाल के दिनों में बोनोबो के बारे में दुनिया की समझ बढ़ी है। अब इन्हें एक अलग प्रजाति माना जाने लगा है। कुछ मामलों में बोनोबो तो कुछ मामलों में चिंपैंजियों को इंसानों के सबसे ज्यादा करीब माना जाता है।
जंगलकथा भाग दो ओरांग उटान के जीवन पर केन्द्रित है। लेकिन, इसमें बाकी एप या कपि या बनमानुषों के बारे में भी जानकारी है। जाहिर है कि बोनोबो भी इस मल्टी स्टारर पिक्चर में एक प्रमुख किरदार के तौर पर मौजूद है। इस बच्चे की फोटो दिखी तो आपसे साझा करने से खुद को रोक नहीं सका।
देखिए, इस बोनोबो बच्चे की अभिव्यक्तियां कितना कुछ इंसानी बच्चे जैसी हैं....
#junglekatha #जंगलकथा #जंगलमन #orangutans #bonobo