Type Here to Get Search Results !

यूपी में चल रहा अपराध का अमृतकाल-अखिलेश



    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपराध के अमृतकाल के लिए जानी जाएगी। अपराधी बेखौफ होकर घटनाएं कर रहे हैं। भाजपा सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना दिया है। अपहरण, हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जौनपुर में एक युवक की अपहरण के बाद हत्या हो गयी। लखनऊ में युवती का अपहरण, सुल्तानपुर में पुलिस वाले को गोली मारी गयी। पिछले दिनों शामली में बैंक डकैती जैसी दर्जनों अपराधिक घटनाएं हर दिन हो रही है।

    भाजपा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार में पुलिस अपराधियों को पकड़ने और अपराधों पर लगाम लगाने के बजाय सरकार के इशारे पर राजनीतिक विरोधियों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को झूठे मामलों में फंसाकर परेशान करती है। प्रताड़ित करती है। पुलिस-प्रशासन भाजपा का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है। कानून व्यवस्था ओर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो साबित हो चुका है। सरकार आम जनता को सुरक्षा देने में नाकाम है। लोगों में भय का माहौल है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की अराजकता और अहंकार का मुहतोड़ जवाब देगी।

          

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad